Showing posts with label motivational story. Show all posts
Showing posts with label motivational story. Show all posts

Monday, 8 April 2019

KYA AAP KI NIYAT SAAF HAI???

                          JAISI NIYAT WAISI BARKAT



एक इंसान जिसकी उम्र काफी हो चुकी थी। उसके पांच बेटे थे। तो उसने मरने से पहले अपने बेटे को बुलाया और सभी बेटे को अपनी प्रॉपर्टी अपनी सारी कमाई पांचो बेटे में बाँट दिया।







कुछ दिन बाद उस इंसान की मौत हो जाती है। उसके पांचो बेटे अपने पिताजी की अर्थी उठाने ही वाले होते है के उसी वक़्त एक अनजान आदमी आता है और कहता है के अरे ये मर गए ,ये कैसे मर गए ,मुझे इनसे दस लाख रुपए लेने थे। मुझे मेरा दस लाख रुपए जब तक नहीं मिलेगा तब तक मैं  ये अर्थी  उठने नहीं दूंगा।




इस पर बड़ा  बेटा कहता है के मेरे पिताजी किसी से उधार लिए थे ये तो मुझे नहीं बताया । उस आदमी ने जोर दे के कहा के मुझे जब तक मेरा रुपए नहीं मिलेगा तब तक ये अर्थी यहाँ से नहीं उठेगा।


इस पर चारो लड़के कहते है के मेरे पिताजी नहीं रहे और  उन्होंने जो उधार लिया था ये बात भी  मुझे नहीं बताया
तो उनके मरने बाद अब मुझे नहीं पता। अब क्या किसको देना है इससे मुझे कोई मतलब नहीं है ,इनके साथ सब कुछ ख़त्म हो गया है। अब आप जाइये।



इस पर छोटे लड़के ने उस आदमी से कहा के सर अभी मेरे पास सिर्फ पांच लाख रुपए है ,मैं अभी आपको ट्रांसफर कर  रहा हूँ ,लेकिन आप अर्थी को उठने से रोके नहीं। वो छोटा लड़का रो रोकर बोल रहा था।


इस बात पर वो आदमी जोर जोर से हंसने लगा , सब चौक गया के ये आदमी हंस क्यू रहा है ? तभी उसने कहा के आपके पिताजी देना जानते थे लेना नहीं ,उनके जैसा नेक दिल और साफ़ नियत वाले इंसान मैंने आज तक नहीं देखा। और आपके पिताजी ने मुझसे नहीं मैंने उनसे पंद्रह लाख रुपए कर्ज लिया था। लेकिन वे आज तक हमसे रुपए नहीं मांगे  वे बस यही बोले के जब भी रुपए हो जाय तब देना अगर नहीं हो पाया तो तो मेरे नाम से एक जमीन ले  लेना। तो मेरे पास जब पंद्रह लाख रुपए हुए तब मैंने उन रुपए से आपके पिताजी के नाम एक जमीन ले लिया। और उस जमीन की कीमत आज पांच करोड़ रुपए है।


मैं तो ये जांच रहा था के इस रुपए का असली हक़दार कौन  है ? लेकिन आप चारों  को तो कोई मतलब ही नहीं रहा। लेकिन सबसे छोटे लड़के की नियत साफ़ थी तभी इसने बिना सोचे पांच लाख रुपए देने को तैयार हो गया
क्यू की इसकी नियत साफ़ है। तो इस रुपए का असली हक़दार भी यही हुआ।




याद रखना आप को बहुत ज्यादा तभी मिलेगा जब आपकी नियत साफ़ हो। जो लोगो की मदद करेगा ,जो रिश्तो की वैल्यू समझेगा। 






Sunday, 7 April 2019

KAHI AAP AISA TO NHI KARTE ,AGAR AISA AAP V KARTE HO TO SAWDHAN ???

LOOK FOR GOODNESS


एक कहानी से समझते है। 








एक प्रोफ़ेसर जो अपने कॉलेज से रिटायर होने वाले थे तो इस पर वे अपने २५ साल पुराने बैच को अपने घर बुलाया। करीब २० स्टूडेंट उस बैच के प्रोफ़ेसर के घर आया। उस बैच के सभी स्टूडेंट कोई न कोई फील्ड में अच्छा कर रहे थे। प्रोफेसर ने उन सभी स्टूडेंट को बैठने को कहा और वे उन सभी के लिए कॉफ़ी बनाने  चले गए वे सब के लिए कोल्ड कॉफ़ी  बनाया। 








उनके मन उस वक़्त कुछ टेस्ट लेने का ख्याल आया। उन्होंने सोचा के चलो देखते है के इन सब में maturity आया  है की नहीं। 
उन्होंने कोल्ड कॉफ़ी को अलग अलग तरह के मग में डाला और सभी को बराबर बराबर करके कॉफ़ी मग में दिया । 


उन्होंने सभी स्टूडेंट को किचन में बुलाया और कहा के ये कोल्ड कॉफ़ी तुम सब के लिए है तुम सब खुद से लेकर पि लो 
और वे खुद किचन से बाहर निकल गए। 
बाहर प्रोफ़ेसर कुछ ही देर में किचन से जोरो से लड़ने की आवाज आने लगी ,तब वे अंदर गए तो उन्होंने देखा 
स्टूडेंट्स मग के लिए लड़ रहे हैं। कोई कह रहा है के ये मग अच्छा है मुझे चाहिए ,तो कोई कहता है की इस मग में ज्यादा कॉफ़ी है मुझे ये चाहिए ,सब इसी बात पर लड़ने लगे थे। 





इसी बात पर  प्रोफ़ेसर ने सबको कहा के तुमलोग तो अपने अपने फील्ड में काफी सक्सेसफुल हो लेकिन तुम सब में अभी भी maturity नहीं आई है। 
आज तक तुम बच्चे ही हो।  इस पर सभी स्टूडेंट ने पूछा वो कैसे सर ,इस पर प्रोफ़ेसर ने कहा के मैंने तुम सब के लिए एक जैसी कोल्ड कॉफ़ी बनाई ,और तुम लोग कॉफ़ी  को एन्जॉय करने के अलावा कौन  सी मग अच्छी है इस बात पर अड़ गए। तुम जो एन्जॉय करोगे उस कॉफ़ी को एन्जॉय करोगे और तुम मग को घर तो लेके जाने वाले हो नहीं।  

और तुम लोग अपनी जिंदगी में भी ऐसे ही करते हो। तुम अगर अपने लाइफ पार्टनर की बात करते हो तो ये देखते हो के ज्यादा सुन्दर कौन  है?,ये लड़की ज्यादा सुन्दर है या ये लड़का ज्यादा हैंडसम है। पर तुम ये नहीं देखते के उसके अंदर की अच्छाई  क्या  है ?? तुम बाहर  जाके ये देखते हो के उस इंसान के पास कितना पैसा है , कौन सी गाड़ी है ?वो कैसा दिख रहा है ??, लेकिन तुम ये नहीं देखते के उस इंसान के अंदर ऐसी क्या खास है जो ये सब उसने अचीव किया है। 


आज मैं तुम सब को एक लेसन सीखा रहा हु याद रखना ,तुम ये मग के पीछे लरना छोड़ दो अंदर क्या है उस पर  फोकस करो , ये मत देखो के लोग बाहर से कैसे दीखते है उनके अंदर क्या है उनको जानने की कोशिश करो। लोगो की अच्छाइयों को ढूँढना शुरू करो। अंदर उनके जो है वही उन्हें जीवन में ऊँचे जगह पर लेके जायेगा , और उनकी अच्छाइयों से सिख कर  तुम भी एक अच्छे इंसान बन सकते हो और भी ज्यादा तरक्की करोगे। 




      message for you" look for the goodness inside ".



                अगर आपको इस कहानी से कुछ सिखने को मिला तो कमेंट करके जरूर बताये  .